इंदौर-महू के भेरू घाट क्षेत्र में नर्मदा जल प्रदाय परियोजना की पाइपलाइन फट गई. जिससे लाखों लीटर पानी बर्बाद हो गया. पाइपलाइन फटने के बाद पूरे इलाके में जलप्रलय जैसे हालात पैदा हो गए. पानी करीब 150 फीट तक उछला. बहता पानी आसपास के घरों तक पहुंच गया.