कुवैत सरकार ने हाल में हुए हमलों को अपने देश पर हमला बताया है और इसे आपराधिक गतिविधि करार दिया है. इस हमले में सीमा के तीन केंद्रों और समुद्री तेल ड्रिलिंग प्लेटफॉर्म को भी नुकसान पहुँचा है. इस हमले के दौरान एक कर्मचारी घायल हो गया है. इस घटनाक्रम से कुवैत में सुरक्षा और तेल उत्पादन दोनों को बड़ा नुकसान पहुंचा है.