उत्तराखंड के कोटद्वार में जिम चलाने वाले दीपक कुमार, जो खुद को मोहम्मद दीपक भी बताते हैं, इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. एक विवाद के बाद उनके जिम की सदस्यता में भारी गिरावट आई है. दीपक के अनुसार, पहले उनके जिम में करीब 150 सदस्य रोजाना आते थे, लेकिन अब यह संख्या घटकर सिर्फ 12 से 15 रह गई है.