महाराष्ट्र में कोल्हापूर जिले के वाडीरत्नागिरी स्थित, ज्योतिबा मंदिर में 15 से 20 पुजारियों ने युवा भक्तों को लाठियों, लातों और मुक्कों से पीट दिया. दो भक्तों के शरीर पर चोटें साफ दिख रही हैं. दरअसल, रविवार दोपहर में करीब दो घंटे तक श्री क्षेत्र ज्योतिबा मंदिर परिसर में परिते गांव के 50 से ज्यादा भक्त रुके हुए थे. इनमें से कुछ युवकों ने मंदिर क्षेत्र में गुलाल उछालना और नारियल फेंककर अन्य भक्तों को परेशान करना शुरु कर दिया.