कौशांबी के मोहम्मदपुर मनौरी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट केस में पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी आदिल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी. हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है. इससे पहले 1 सितंबर को पुलिस ने मुख्य आरोपी नौशाद अली को भी मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था.