जम्मू कश्मीर के कठुआ में करीब 73 साल की दादी विद्या कौर का कार ड्राइविंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में वह नेशनल हाइवे पर पूरे आत्मविश्वास के साथ कार चलाती नजर आती हैं, जिसे देखकर लोग हैरान हैं. रिटायर्ड टीचर विद्या कौर ने 2012 के बाद ड्राइविंग सीखी और अब 13 साल से ज्यादा समय से गाड़ी चला रही हैं.