कर्नाटक के तुमकुरु में ब्रेकअप से नाराज युवक नागेंद्र ने गर्लफ्रेंड को जबरन कैब में बिठाकर किडनैप किया। उसने चाकू से हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। महिला भाग निकली, तभी कार में ब्लास्ट हो गया। आग में नागेंद्र की मौत हो गई, जबकि महिला और ड्राइवर घायल हुए।