यूपी में कानपुर के चकेरी इलाके में 2 अप्रैल को एक हिस्ट्रीशीटर का शव घर में मिला था, जिसे पहले सामान्य मौत माना गया था. पोस्टमार्टम कराया गया तो गला दबाकर हत्या की बात सामने आई. इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की. करीब 200 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद खुलासा हुआ कि आधी रात को एक महिला और युवक घर में दाखिल हुए थे.