उत्तर प्रदेश के कानपुर में दिनदहाड़े एक रिटायर्ड शिक्षक की पत्नी की घर में हत्या कर दी गई. कल्याणपुर के आवास विकास में रहने वाली 53 साल की निर्मला सिंह घर में अकेली थीं. पति हरेंद्र कुमार सिंह दवा लेने बाहर गए थे. इसी दौरान एक अज्ञात युवक घर में घुसा, निर्मला की हत्या कर दी और नकदी जेवर लेकर फरार हो गया. करीब एक घंटे बाद पति लौटे तो पत्नी का शव खून से लथपथ मिला. घर का सामान बिखरा था और लॉकर टूटे हुए थे. सीसीटीवी में गमछा ओढ़े एक युवक घर में जाते और बैग लेकर निकलते दिखाई दिया है. पुलिस ने नौकरानी और एसी सर्विस के लिए आए दो मैकेनिकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. मामले की जांच जारी है.