गोंडा की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनीता मिश्रा अपनी खास अवधी बोलचाल के कारण महिला मरीजों के बीच लोकप्रिय हैं. कर्नाटक के मंगलूर से ताल्लुक रखने वाली अनीता तुलु और कन्नड़ भाषी परिवार से आती हैं. शादी के बाद उन्होंने गोंडा को अपना घर बनाया. मरीजों की भाषा में बातचीत कर उनकी परेशानी समझने की कोशिश ने उन्हें अलग पहचान दिलाई. उनका निजी नर्सिंग होम महिलाओं के इलाज का प्रमुख केंद्र है.