दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की काम की शिफ्ट की मांग पर फिल्म इंडस्ट्री में बहस छिड़ने के बाद अब एक्ट्रेस से सांसद बनीं कंगना रनौत ने दीपिका का सपोर्ट किया है. कंगना ने कहा कि दीपिका ने एक टॉप एक्ट्रेस और एक मां होने के नाते यह मांग करने का अधिकार 'कमा लिया' है.