ओडिशा के कालाहांडी जिले में खराब सड़क की वजह से एक गर्भवती महिला को चारपाई पर उठाकर ले जाना पड़ा. मालपाड़ा गांव की रहने वाली महिला को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिवार ने 102 जननी एंबुलेंस सेवा को फोन किया, लेकिन बारिश के कारण गांव तक जाने वाला रास्ता कीचड़ और दलदल में बदल गया था.