MP के इंदौर में एक भूमिपूजन कार्यक्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अगर कुछ लोग उन्हें 'काफिर' कहते हैं, तो उनकी बनाई सड़कों और सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं लेना चाहिए. उनका बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. उनके इस बयान पर सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.