केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने संसदीय क्षेत्र में जनता और कार्यकर्ताओं से आत्मीयता से मिलते हैं अशोकनगर दौरे के दौरान वे मलकीत सिंह के घर भोजन करने पहुंचे जहां चंदेरी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी भी साथ बैठे थे जगन्नाथ सिंह ज्यादा मीठा खाने लगे तो सिंधिया ने उन्हें टोका और पूछा कि आपको शुगर तो नहीं है? इस पर विधायक ने हंसते हुए कहा हां, लेकिन इतने से क्या फर्क पड़ता है... यह सुन मौजूद लोग हँस पड़े सिंधिया ने समझाया कि शक्कर बिल्कुल जहर है.