झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र में जेपीएससी परीक्षा विवाद और छात्रों के आंदोलन को लेकर जोरदार हंगामा हुआ. विपक्ष के विरोध के बीच सदन की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित कर दी गई. वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार है और उनकी समस्याओं को समझकर समाधान निकालने का प्रयास करेगी.