उत्तर प्रदेश के झांसी में एक सराफा कारोबारी के घर और दुकान में बड़ी चोरी का मामला सामने आया है. घटना एरच थाना क्षेत्र के गांव की है. कारोबारी जितेंद्र सोनी का परिवार 9 मार्च को बेटी की शादी में शामिल होने के लिए छतरपुर गया हुआ था. इसी दौरान सूना घर देखकर चोरों ने ताला तोड़कर घर और दुकान में घुसकर करीब 50 लाख रुपये का माल चोरी कर लिया