उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के माधौगढ़ में प्रीपेड स्मार्ट मीटरों के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. सैकड़ों ग्रामीणों और महिलाओं ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया. घरों में लगे स्मार्ट मीटर उखाड़कर सड़क पर रख दिए और चक्का जाम कर दिया. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल कई गुना बढ़ गए हैं, जिससे आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है.