राजस्थान के जैसलमेर में सैकड़ों मृत गायों के खुले में पड़े शवों का मामला तूल पकड़ने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और जनआक्रोश बढ़ने के बाद नगर परिषद ने तुरंत कार्रवाई शुरू की. जेसीबी मशीनों की मदद से शवों को दफनाया गया, जबकि लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार के खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया.