जयपुर के एक निजी स्कूल में छात्रा अमायरा की मौत के मामले में उसके परिजनों ने नई सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पर सवाल उठाए हैं. परिवार का आरोप है कि बच्ची को कथित रूप से परेशान किया गया और समय रहते पर्याप्त मदद नहीं मिली. वहीं अभिभावक संगठनों ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा, एंटी बुलिंग व्यवस्था और जवाबदेही को मजबूत करने की मांग उठाई है.