जयपुर के वैशाली नगर के होटल में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के कथित खेल का खुलासा किया. कमरे से दो लड़के और एक लड़की मिले. पुलिस ने 2 लैपटॉप, 1 टैबलेट और 5 मोबाइल बरामद किए. जांच में करीब 6 लाख रुपये के लेन-देन और 18 लाख रुपये के अनुमानित मासिक कारोबार की जानकारी सामने आई.