छत्तीसगढ़ के जगदलपुर केंद्रीय जेल में पहली बार अदालत की अनुमति से जेल परिसर में विवाह कराया गया. न्यायिक हिरासत में बंद आरोपी और उसी मामले की शिकायतकर्ता युवती ने अपनी सहमति से सात फेरे लिए. हालांकि, अधिवक्ता और जेल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि विवाह होने से दर्ज आपराधिक मामला समाप्त नहीं होगा और कानूनी प्रक्रिया पहले की तरह जारी रहेगी.