पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर से बेहद चरम पर पहुंच गया है. हालिया घटनाक्रम में अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव काफी तेज हो गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमेरिका द्वारा कुछ सैन्य ठिकानों पर की गई कार्रवाई के जवाब में ईरान ने बड़ा कदम उठाया है. ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी आईआरजीसी ने जॉर्डन में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए भीषण हमला किया है.