हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली थाना क्षेत्र में सीएम फ्लाइंग और गुप्तचर विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है. यह कॉल सेंटर एक बंद पड़ी फैक्ट्री की बिल्डिंग में संचालित किया जा रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में मौके से 24 युवक और युवतियों को पकड़ा गया.