बरसात और उमस के मौसम में घर के कोनों, खिड़कियों और दरवाजों के आसपास मकड़ियां जाले बनाने लगती हैं। अगर आप बिना केमिकल के इस परेशानी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो कुछ सुगंधित पौधे प्राकृतिक रूप से मकड़ियों को घर से दूर रखने में मदद कर सकते हैं।