हरियाणा के हांसी में ऐतिहासिक पृथ्वीराज चौहान किले पर सेल्फी लेते समय 20 वर्षीय बीएससी छात्रा अंजलि करीब 50 फीट गहरी खाई में गिर गई. बच्चों ने हादसा देखकर पुलिस को सूचना दी. होमगार्ड राजेश ने छात्रा को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया. गंभीर चोटों के चलते उसे हिसार रेफर किया गया. मौके पर मौजूद लोगों पर घायल छात्रा की मदद करने के बजाय वीडियो बनाने का आरोप लगा है.