गुजरात के बनासकांठा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता की गुमशुदगी की जांच के दौरान हैरान करने वाले खुलासे हुए. पुलिस जांच में मानव तस्करी, धोखाधड़ी और महिला के साथ गंभीर अपराध से जुड़े आरोप सामने आए हैं. मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.