बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा पत्नी सुनीता आहूजा के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं. सुनीता के तलाक का मामला वापस लेने के बाद अब गोविंदा ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने सुनीता को अपना पहला प्यार बताते हुए कहा कि उनका घर हमेशा पत्नी के लिए खुला है. तलाक के सवाल पर अभिनेता ने कहा कि उनके लिए यह विकल्प ही नहीं है. गोविंदा जल्द फिल्म रूपा से बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे.