गोरखपुर में 15 वर्षीय कक्षा 9 की छात्रा मां की डांट से नाराज होकर पानी की टंकी पर चढ़ गई। करीब तीन घंटे तक समझाने के बावजूद वह नीचे नहीं आई। महिला दारोगा जागृति खरवार ने बातचीत के जरिए उसका भरोसा जीता और अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से छात्रा को सुरक्षित नीचे उतार लिया।