बिहार के गोपालगंज में अपने प्रेमी की गिरफ्तारी से नाराज एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई और उसकी रिहाई तथा शादी की मांग करने लगी. काफी समझाने पर भी जब वह नहीं मानी तो पुलिस हिरासत में लिए गए प्रेमी को हथकड़ी सहित टावर के नीचे लेकर आई. घंटों चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारा गया.