चार ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक जम्मू-कश्मीर जाने निकले, लेकिन गूगल मैप के शॉर्टकट के कारण हिमाचल के हमीरपुर जिले के कश्मीर गांव पहुंच गए। वहां एक पर्यटक सड़क पर डांस करता दिखा, जिसका वीडियो वायरल हो गया। बाद में गलती का पता चलने पर उन्होंने सही लोकेशन डालकर यात्रा जारी रखी।