सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को घरेलू और वायदा बाजार में अलग-अलग रुख देखने को मिला. एमसीएक्स पर सोना 656 रुपये चढ़कर 1,48,574 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया, जबकि चांदी 1,563 रुपये बढ़कर 2,12,750 रुपये प्रति किलो हो गई. दूसरी ओर, घरेलू बाजार में सोना 20 रुपये और चांदी 1,451 रुपये सस्ती खुली. गहने खरीदते समय ग्राहकों को जीएसटी और मेकिंग चार्ज भी देना होगा.