धनतेरस और दिवाली से पहले सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है. MCX पर चांदी करीब 8,000 रुपये सस्ती हुई, जबकि सोना भी 2 फीसदी टूट गया. त्योहारी सीजन में आई इस गिरावट से खरीदारों को राहत मिल सकती है, लेकिन बाजार में उतार-चढ़ाव को देखते हुए एक्सपर्ट सावधानी से खरीदारी करने की सलाह दे रहे हैं.