यूपी में बलिया के सुखपुरा कस्बे में एक युवती ने शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा कर दिया. युवती का प्रेमी उससे शादी करने से इनकार कर रहा था, जिससे वह आहत होकर वह टावर पर जा चढ़ी. घटना के दौरान स्थानीय लोग और आसपास के लोग नीचे इकट्ठा हो गए, कुछ उसे समझाने की कोशिश कर रहे थे, तो कुछ तमाशबीन बने रहे.