विदिशा जिले के गंजबासौदा क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया. ग्राम सिरावदा की 20 वर्षीय युवती अपने प्रेमी से शादी की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई और चिलचिलाती धूप में काफी देर तक वहीं खड़ी रही. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए.