बेगूसराय के बाबा हरि गिरिधाम गढ़पुरा में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हाथ में साइकिल की कमान सँभाल कर पैडल मारते हुए सड़कों पर साइकिल यात्रा शुरू की. यह यात्रा ईंधन की बचत, स्वस्थ जीवन शैली और प्रदूषण मुक्त भारत के संकल्प को आम जनता तक पहुँचाने के लिए आयोजित की गई थी.