गाजियाबाद के गिरधर सिंह बिष्ट जेल से रिहा होने के बाद लापता हो गए। काफी तलाश के बावजूद एक अज्ञात शव को परिवार ने गिरधर समझकर पहचान लिया और पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार और तेरहवीं तक की सभी रस्में पूरी कर दीं। लेकिन 39 दिन बाद गिरधर अचानक जिंदा घर लौट आए।