भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवें टी20 मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लगातार दूसरे मैच में प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली। इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। इस बीच टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर ने साफ कहा कि उनका काम हर किसी को खुश करना नहीं, बल्कि टीम के हित में सही फैसला लेना है।