यूपी के लखनऊ में अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में एक इमारत में भीषण आग लग गई. ग्राउंड फ्लोर पर पेट शॉप और ऊपर गेमिंग जोन आग की चपेट में आ गए. दमकल और पुलिस की टीमें राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हैं. फिलहाल दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.