छत्तीसगढ़ के भिलाई में कंपनी डायरेक्टर की फर्जी व्हाट्सएप डीपी लगाकर 20 लाख रुपए की साइबर ठगी करने वाले राजस्थान के अंतर्राज्यीय गिरोह का दुर्ग पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने बीकानेर और जोधपुर निवासी 6 आरोपियों को रायपुर से गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने कंपनी डायरेक्टर श्रीचंद बत्रा की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को झांसे में लिया और एचडीएफसी बैंक खाते में 20 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए.