बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह का एक विवादित बयान सामने आया है, जिसके बाद वे चर्चा में बने हुए हैं. सोमवार शाम तक वे इस महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत थे. बिहार जैसे राज्य में, जहां शराबबंदी लागू है, वहां के इस प्रशासनिक अधिकारी पर अफसरशाही का नशा इस कदर हावी हो गया है कि उन्होंने अपनी संवेदनशीलता की सभी सीमाएं लांघ दीं.