गाजियाबाद के पटेल नगर में स्थित एक एसी सर्विस सेंटर में शनिवार तड़के भीषण आग लग गई. इससे इलाके में हड़कंप मच गया. आग इतनी भयावह थी कि अंदर रखे एसी गैस सिलेंडर और कंप्रेसर लगातार फटते रहे, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए. घटना सुबह करीब 3 बजे प्लॉट नंबर सर्विस सेंटर में हुई.