टेक्सास के पोर्ट आर्थर में बेल ओइल रिफाइनरी में एक जोरदार धमाका हुआ जिसके बाद बड़ी आग लग गई. आसपास के लोगों ने धमाके की तेज आवाज सुनी और उनके घर हिल गए. तुरंत राहत टीम मौके पर पहुंची और शहर के पश्चिमी हिस्से में शेल्टर इन प्लेस का आदेश जारी किया गया. प्रशासन ने लोगों को घर में रहकर दरवाजे और खिड़कियाँ बंद रखने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने को कहा है.