मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में एक पिता पर अपनी दूसरी पत्नी के साथ मिलकर 17 वर्षीय बेटी की हत्या करने का आरोप लगा है. मृतका 12वीं की छात्रा थी. आरोप है कि पिता कपिल और सौतेली मां पिंकी पिछले कई वर्षों से बेटी को प्रताड़ित करते थे. सोमवार रात लड़की की संदिग्ध हालात में मौत हो गई, जिसके बाद पिता ने जल्दबाजी में उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया.