मध्य प्रदेश के ग्वालियर में घरेलू विवाद का अनोखा मामला सामने आया है. यहां मां और बेटा बहू से परेशान होकर एसपी ऑफिस पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई. परिवार का आरोप है कि बहू बेटे के सांवले रंग को लेकर उसे काला कहकर ताने देती है, मारपीट करती है और आईफोन, एसी जैसी महंगी चीजों की डिमांड करती है.