नेपाल में इस समय भारी प्राकृतिक आपदा का बड़ा खतरा मंडरा रहा है. इस गंभीर और महा खतरे को देखते हुए नेपाल प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है. नेपाल में बहने वाली प्रमुख भोट कोशी नदी और त्रिशुली नदी के जलस्तर में अत्यधिक बढ़ोतरी की आशंका जताई गई है. इसी खतरे के कारण इन दोनों नदियों के आसपास के तमाम रिहायशी इलाकों को तुरंत खाली करने का बड़ा ऐलान कर दिया गया है.