वडोदरा में भारी बारिश के कारण विश्वामित्री नदी के किनारे 11 मगरमच्छ देखे गए हैं. इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है. वन विभाग को स्थानीय लोगों ने इसके बारे में सूचना दी है. प्रशासन ने जनता से नदी के पानी से दूर रहने की सलाह दी है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके.