दिलजीत दोसांझ की एक फिल्म आई है सतलज. फिल्म का नाम भले ही पंजाब की पहचान कही जाने वाली नदी का है लेकिन कहानी पंजाब में मिलिटेंसी के दौर की है. पुलिस के फेक एनकाउंटर्स की है. उस भयानक पंजाब की है जिसे अब पंजाब भी दबा देना चाहता है शायद. तभी तो पिछले 4 साल से अटकी दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'पंजाब 95', नाम बदलकर भारत में रिलीज होती है. पंजाब 95 से इसका नाम कर दिया गया 'सतलुज' लेकिन फिल्म में इतनी तपिश थी की ओटीटी पर रिलीज हुई और महज 48 घंटे के अंदर हटा दी गई. जानें क्या है पूरा मामला…