दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाला कॉन्सर्ट तय कार्यक्रम के अनुसार होगा. दिल्ली पुलिस ने आयोजक बुकमायशो लाइव के साथ बैठक के बाद शो को मंजूरी दे दी.इसके बाद दिलजीत ने वीडियो रील शेयर कर कॉन्सर्ट की अनुमति को लेकर चल रही खबरों और न्यूजरूम की बहसों पर तंज कसा.