यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ चल रहे आपराधिक मानहानि मामले में दिल्ली की साकेत कोर्ट का समन गुरुग्राम स्थित उनके घर के मुख्य गेट पर चिपकाया गया है. यह शिकायत भाजपा आईटी सेल के सदस्य विकास सांकृत्यायन ने दर्ज कराई थी. मामला 2018 में अपलोड हुए एक वीडियो से जुड़ा है, जिसमें कथित आरोपों को लेकर शिकायतकर्ता ने प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचने का दावा किया है. मामले की अगली सुनवाई 17 अक्टूबर को होगी.