धौलपुर जिले के तगावली गांव में 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मौत का मामला सामने आया है. मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल पर दहेज की मांग, प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर जांच शुरू कर दी है.